फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डीएम ने छात्राओं के साथ खेला टेबल टेनिस, कुमाऊंनी गीत भी गाया

Thu, 02 Mar 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
नकपुर में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं के साथ भोजन करते जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय छात्रावास का निरीक्षण किया। करीब दो घंटे छात्रावास में रहकर डीएम ने छात्राओं के साथ टेबल टेनिस खेला और भोजन ग्रहण कर कुमाऊंनी गीत भी गाया। डीएम ने छात्रावास को कूलर, वाटर कूलर, जनरेटर सेट, खेल सामग्री, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर सेट आदि देने की घोषणा की। जिले के प्रमुख अधिकारी को अपने बीच पाकर छात्राओं में खासा उत्साह रहा।


पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद डीएम बुधवार देर शाम कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्रावास पहुंचे। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाएं देखी और छात्राओं से कॅरियर को लेकर चर्चा की। इस मौके पर छात्राओं ने संगीत का आयोजन किया जिसमें डीएम ने भी कुमाऊंनी गीत हाय तेरी रूमाल गुलाबी मुखड़ी गाकर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, वार्डन प्रेमा ठाकुर, अनुदेशिका मनु तिवारी, रेनू वल्दिया, संजू चंद, संगीता सिंह, अर्चना उप्रेेती, आनंद बुराठी, कोमल, सावित्री, महेश्वरी, भागीरथी, पार्वती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें