फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन चेतना दिवस के रूप में मनाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंदी प्रसाद की पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भारतीय जन चेतना परिषद की ओर से स्वतंत्रता सेनानी एवं नगर के पूर्व चेयरमैन स्व. चंदी प्रसाद की पुण्यतिथि जनचेतना दिवस के रूप में मनाई गई। अस्पतालों में मरीजों को फल और मास्क भी बांटे गए। इस दौरान स्व. प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नशामुक्त, शिक्षित, जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

समाजसेवी निशा वर्मा की अध्यक्षता में चाचा नेहरू मांटेसरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सभासद सविता बिष्ट ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने स्व. चंदी प्रसाद के जीवन आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। कई लोगों ने चंदी से जुड़े अपने रोचक अनुभव भी साझा किए।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, सभासद हसीब अहमद, पूर्व सभासद भगवत सरन, एडवोकेट विनोद प्रकाश, कपिल उप्रेती, तुलसी कुंवर, सुरेंद्र गुप्ता आदि ने भी स्व. प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में शिव कुमार, अनूप सिंह यादव, सौरभ गुप्ता, अनिल यादव, प्रमोद वर्मा, राशिद खान, फिरोज अंसारी, सरदार मनमोहन सिंह गांधी समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें