फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय मैया दुर्गा भवानी, जय गणेश देवा...

Mon, 27 Mar 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
गुरूकुलम एकेडमी के वार्षिकोत्सव में योगासनों का प्रदर्शन करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 खूना मानेश्वर स्थित गुरुकुलम एकेडमी का तीसरा वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। इस मौके पर सीनियर वर्ग में विद्यालय के टॉपर शैलेश पांडेय, जूनियर वर्ग में अर्पिता जोशी, स्टूडेंट ऑफ द इयर निखिल उप्रेती, बेस्ट स्पोर्ट्स आल राउंडर करन बोहरा और लिटिल चैंप ऑफ द इयर सोनाक्षी पाटनी को पुरस्कृत कर किया गया। 
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, नवीन मुरारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य एसके सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रबंधक हरीश चंद्र पांडेय ने सभी का स्वागत किया। बच्चों ने जय मैया दुर्गा भवानी, जय गणेश देवा वंदना के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इसके अलावा कुमाऊंनी, मराठी, राजस्थानी आदि गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां हुईं। कविता पुनेठा, योगेश जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में भगीरथ भट्ट, नगेंद्र जोशी, जीवन चंद्र पांडेय, भूपेश देव, सचिन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें