फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी के बाद आईटीबीपी जवान की मौत

Fri, 12 Feb 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में सैनिक रवि रंजन शर्मा (26) की बृहस्पतिवार रात अचानक मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम करने के बाद कमांडेंट आनंद सिंह यरसों के नेतृत्व में अधिकारियों और जवानों ने अपने साथी को अंतिम सलामी दी तथा सैन्य वाहन के साथ शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक घर औरंगाबाद बिहार भेज दिया है।
विज्ञापन


सैनिक ने रात में भोजन किया था, जिसके बाद उन्हें उल्टियां आई थी। उन्हें तत्काल वाहिनी के अस्पताल में भर्ती किया गया। बाद में उन्हें लोहाघाट के राजकीय अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। रात 12.30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को चिकित्साधिकारी डा.जितेंद्र जोशी ने शव का पोस्टमार्टम कर बिसरा सुरक्षित रख लिया। बाद में शव वाहिनी ले जाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी गई।

कमांडेंट की ओर से मृतक को दी जाने वाली तात्कालिक सहायता और दाह संस्कार के लिए धनराशि उपलब्ध कराई। वाहिनी की ओर से रात में ही सैनिक के परिजनों को सूचित कर दिया गया था, जो टनकपुर तक पहुंच चुके थे, वहां से वह शव के साथ चलेंगे। सैनिक रवि रंजन शर्मा एक सप्ताह पहले ही 30 दिन के अवकाश में घर से लौटे थे। 15 जनवरी को उसका पुत्र हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें