फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप शिक्षाधिकारी ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन
लोहाघाट के राप्रावि राइकोट महर का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच करती उप शिक्षाधिकारी सोनी मे? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उपशिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने बुधवार को विकासखंड के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर छात्रहितों के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपशिक्षा अधिकारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय राइकोट महर, पऊ, सुंई, राजीव नवोदय विद्यालय में पहुंचीं। निरीक्षण में उपशिक्षा अधिकारी ने छात्र छात्राओं को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता देखी। कहा कि छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि तय मानकों के अनुरूप ही छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में अभिलेखों, स्वच्छता, छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर को भी देखा। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय पाटन-पाटनी में 54 छात्र संख्या पर एक अध्यापिका होने पर दूसरे अध्यापक की व्यवस्था का आश्वासन दिया। वहां बीआरसी पटल प्रभारी एलएम पांडेय भी मौजूद रहे।
बीईओ ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) शिवदयाल ने बुधवार को कई स्कूलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके लिए उन्होंने प्राथमिक विद्यालय गणाई गंगोली, भाटगाड़ा, लाखतोली, नायल, जूनियर हाईस्कूल ग्वाड़ी और कुनलता का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, प्रधानमंत्री शक्ति पोषण व्यवस्था की जांच की। इस दौरान मध्याह्न भोजन व्यवस्था के मानक देखे गए। विद्यालयों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर सुधारने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण में प्रभारी ब्लॉक समन्वयक भीमराज भंडारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें