चंपावत में सीएम के दौरे के लिए जीजीआईसी मैदान का निरीक्षण करते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी आज से विधानसभा क्षेत्र के दो दिनी भ्रमण पर रहेंगे। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 जुलाई को देहरादून से हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस हेलीपैड चंपावत में पहुंचेंगे। दोपहर 12:10 बजे सीएम जीजीआईसी में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के अलावा सभागार में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग करेंगे।
दोपहर 1:30 बजे भाजपा जिला स्तरीय पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, नगर और ग्रामीण मंडल पदाधिकारियों के साथ भाजपा कार्यालय में बैठक करेंगे। उसके बाद वह शाम चार बजे से छह बजे तक कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करने के बाद अगले दिन मुख्यमंत्री चंपावत में मां पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। वहां से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे धूरा अमोड़ी में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। एक बजे वह स्टेडियम सभागार टनकपुर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे कार से प्रस्थान कर टनकपुर से खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर मंगलवार को डीएम ने अधिकारियों संग जीजीआईसी का निरीक्षण किया।