फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट क बटन, ओ भिना रंगीला कोट क बटन...

विज्ञापन
लोहाघाट के देवीधार महोत्सव में अपनी कला का जादू बिखेरते कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। देवीधार के देवी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जबरदस्त धूम मची है। चंपावत, खटीमा, हल्द्वानी से आए कलाकारों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन के पिता और लोक कलाकार सुरेश राजन की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमने लगे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता ने किया। उन्होंने लोक संस्कृति को आगे लाने के लिए समिति के प्रयासों की सराहना की। सुरेश राजन के नेतृत्व में आए जै गोलज्यू जन्मभूमि सांस्कृतिक कलामंच टीम के कलाकार किशोर कांछा ने देवीधार की भगवती मैया मेरी दैंण है जाये वंदना से प्रस्तुतियोंकी शुरुआत की। सुरेश राजन ने नेपाली गीत हिरदा हिरदा झमक्कई सांझ पड्य, बंबई माधुरी हिट म्यार दगड़, अंजना सिंह ने कोट का बटन ओ भिना रंगीला कोट क बटन, झोड़ा-चांचरी स्यार में स्यार मुनस्यार, गढ़ में गढ़ पिथौरागढ़ आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकार कैलाश पंत, रत्ना सामंत, ज्योति राणा, अविनेश राणा, सुरेंद्र कुमार, अभिषेक, रवि, सतीश शामिल थे। हेमंत कन्याल के नेतृत्व में आई खटीमा की जै मलयनाथ सांस्कृतिक समिति और मीरा आर्या के नेतृत्व में आई दानपुर लोक कला संगम की टीम ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली गीतों की झड़ी लगा दी। कार्यक्रमों को देखने के लिए पूरा पंडाल दर्शकों से खचाखच भर गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में शिक्षक नरेश राय ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें