फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के मंत्रियों ने किया लिंक नहर का निरीक्षण

विज्ञापन
भारत-नेपाल लिंक केनाल देखते नेपाली सीएम, मंत्री व एनएचपीसी के अधिकारी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी प्रशासन ने बुधवार को तीसरे दिन भी भारत-नेपाल लिंक नहर में 75 सेमी पानी छोड़ परीक्षण किया। अब इस नहर में 225 सेमी यानी 2.25 मीटर पानी भरा जा चुका है। नेपाल प्रशासन भी इस पानी से अपनी नहर का परीक्षण कर रहा है। नेपाल के सुदूर पश्चिमी राज्य के मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट और भूमि, कृषि, कोऑपरेटिव मंत्री बिनीता चौधरी ने भारत लिंक नहर का निरीक्षण किया। उन्होंने नहर बनाने के लिए एनएचपीसी के कार्य की सराहना कर भारत सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन

इस काम के पहले दिन 27 जून को 75 सेमी, दूसरे, तीसरे दिन भी 75-75 सेमी पानी छोड़ा गया है। एनएचपीसी प्रशासन ने परीक्षण को सफल बताया है। पावर स्टेशन के महाप्रबंधक सिविल गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि चौथे दिन बृहस्पतिवार को 62 सेमी पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि नहर में चार दिनों में कुल 287 सेमी यानी 2.87 मीटर पानी छोड़ा जाएगा। परीक्षण के बाद नहर में भरे पानी को खाली किया जाएगा। पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने बताया कि नेपाल में नहर का निर्माण पूरा होने के बाद ही नेपाल को पानी की आपूर्ति लगातार की जाएगी।
इस मौके पर एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक राजीव सचदेवा, महाप्रबंधक (सिविल) गोपाल सिंह बिष्ट, महाप्रबंधक (ईएंडसी) मदन लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें