फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर में खुला जिले का पहला बाल मित्र पुलिस थाना

विज्ञापन
टनकपुर में खुला बाल मित्र थाना।संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने टनकपुर में बाल मित्र पुलिस थाना खोला है। किसी घटना से जुड़े और पीड़ित बच्चे थाने में असहज महसूस नहीं करेंगे। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में एक थाने में बाल मित्र थाना बनाया जाएगा।
विज्ञापन

चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने बृहस्पतिवार को जिले के पहले बाल मित्र थाने का टनकपुर में शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि थाने के नाम से बच्चों के मन में असहजता होती है, जिसे दूर करने में बाल मित्र थाना कारगर साबित होंगे। इन थानों में बच्चों को घर जैसा वातावरण दिया जाएगा।
बच्चों को खेलने, पढ़ने की सुविधा होगी। जरूरत पर काउंसलिंग की सुविधा भी दी जाऐगी। एसपी ने बताया कि इस थाने में दीवारों पर कार्टून बनाए गए हैं एवं परिसर में क्रीड़ा सामग्री और बच्चों को तनाव से मुक्त रखने को प्रेरणा दायक पुस्तकें भी रखी गई हैं। इस थाने में पुलिस कर्मी सादे वर्दी में रहेंगे। इस मौके पर सीओ अविनाश वर्मा, प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन

टनकपुर में अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र भवन का शुभारंभ
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर में नवनिर्मित अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र के भवन का एसपी देवेंद्र पींचा ने पूजा, अर्चना, हवन के साथ शुभारंभ किया। वर्ष 2010 में अस्तित्व में आए टनकपुर अग्निशमन केंद्र को पुराने आरएफसी गोदाम में संचालित किया जा रहा था।
एसपी ने बताया कि नया अग्निशमन केंद्र के भवन और चहार दिवारी के निर्माण कार्य पर 1.45 करोड़ की रकम खर्च हुई है। इस मौके पर सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल हरपाल सिंह, अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव, एलएफएम प्रकाश पांडेय, एफएम राजेंद्र भंडारी आदि थे।
पं. तारा दत्त पांडेय ने अनुष्ठान करवाए। पिछले दिनों टनकपुर आए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस भवन का लोकार्पण किया था। इस मौके पर ग्रामीण निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रमोद कुमार वर्मा, महावीर कठायत, दशरथ बोहरा आदि रहे।

टनकपुर में नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र भवन के शुभारंभ मौके पर हवन करते एसपी व अन्य अधिकारी। संवाद- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें