फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चल्थी के ग्रामीणों ने डीएम से की अवैध खनन रोकने की मांग

Sun, 29 Oct 2023 09:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चल्थी क्षेत्र में अवैध खनन से ल​धिया नदी के पास का हाल। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। चल्थी और नौलापानी क्षेत्र में लधिया नदी के आसपास अवैध खनन के लिए मनमानी की जा रही है। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। आसपास की कृषि भूमि भी कट रही है। इससे चिंतित ग्रामीणों ने डीएम और मंडलायुक्त को पत्र भेजा है। इसमें नाप क्षेत्र में सीमांकन कर अवैध खनन रोकने की मांग की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि चल्थी और नौलापानी क्षेत्र में लधिया नदी से कई लोग अवैध खनन कर रहे हैं। इससे नदी का बहाव क्षेत्र बदल रहा है। बाढ़ का पानी अब जंगल की बजाय आबादी की ओर आने लगा है। गांव के लोगों को दुर्घटना और जमीनों को बाढ़ से नुकसान होने का खतरा है। इस क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की चौकी होने के बावजूद खनन माफिया ग्रामीणों को धमका रहे हैं। इसलिए वन पंचायत के सरपंच राजेंद्र प्रसाद, प्रधान गीता देवी, पूर्व प्रधान ईश्वरी जोशी, पंडित शंकर दत्त जोशी, जगदीश सिंह, नाथ सिंह, कुंदन सिंह, श्याम सिंह, नवीन सिंह आदि ग्रामीणों ने अवैध खनन रोकने की मांग की है।

अवैध खनन रोकने के लिए टीम गठित कर एक सप्ताह में कार्रवाई की जाएगी। चल्थी पुलिस चौकी और वन चौकी टीम को भी अतिरिक्त सक्रियता बरतने के लिए कहा जा रहा है। - आकाश जोशी, एसडीएम, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें