फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रुड़की ने हल्द्वानी को हराकर जीती वॉलीबाल ट्रॉफी

Sat, 28 Oct 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट में आयोजित राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में ​विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अति​थि
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में आयोजित राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। एकतरफा मुकाबले में रुड़की ने हल्द्वानी को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में रुड़की, मुरादाबाद, हरियाणा, हल्द्वानी आदि स्थानों से आईं टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। यूथ क्लब बाराकोट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भागीरथी संस्थान के अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने किया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला रुड़की और हल्द्वानी के बीच खेला गया। रुड़की के खिलाडिय़ों ने सीधे सेट में हल्द्वानी को 25-13,25-14, 25-22 से हराया। मुख्य अतिथि ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेश अधिकारी, लड़ीधुरा मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, कल्याण सिंह अधिकारी, हरीश लात वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें