फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से वार्ता के बाद छात्राओं ने स्थगित किया आमरण अनशन

विज्ञापन
लोहाघाट में गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ देने के लिए आमरण अनशन करने वाली छात्राओं और आप नेताओं ? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गौरा देवी कन्याधन योजना से वंचित छात्राओं ने एसडीएम केएन गोस्वामी से वार्ता के बाद आमरण अनशन स्थगित किया। छात्राओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 31 दिसंबर तक योजना के तहत 51 हजार रुपये का लाभ पूरा न मिलने एक जनवरी से आमरण अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेश बिष्ट के साथ शनिवार को कई छात्राएं तहसील में पहुंचीं। आमरण अनशन के लिए तैयार छात्राओं ने कहा कि वह करीब चार वर्षों से 2017-18 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को गौरा देवी कन्याधन योजना के तहत 51 हजार रुपये का लाभ देने की मांग कर रही हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर उन्हें योजना से वंचित किया जा रहा है।
छात्राओं ने कहा कि समय समय पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने के बाद तीन दिन तक क्रमिक अनशन करने के बावजूद सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। सरकार की अनदेखी के कारण उन्हें आमरण अनशन करना पड़ा। एसडीएम गोस्वामी ने कहा कि कन्याधन योजना का मामला शासन स्तर का है।
विज्ञापन

उन्होंने शासन को ज्ञापन भेजने के साथ महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास सचिव से दूरभाष में वार्ता कर छात्राओं की मांग और आमरण अनशन की सूचना दी है। एसडीएम ने शासन स्तर से कोई निर्णय आने तक या 31 दिसंबर तक अनशन स्थगित करने की बात कही।
एसडीएम से वार्ता के बाद छात्राओं ने अनशन स्थगित कर दिया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 31 दिसंबर तक उनकी मांग पूरी करने की मांग की।
अन्यथा पहली जनवरी से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। इस मौके पर छात्रा मनीषा मेहता, तुलसी बिष्ट, हिमानी शर्मा, मोहित लमगड़िया, राहुल सती, भास्कर बिष्ट, राकेश बिष्ट, राजवीर चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें