फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटमिक्स और धूल ने कराया शटर डाउन

Tue, 01 Dec 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही जिला मुख्यालय की सड़क चमचमाएगी, मगर चंपावत मोटर स्टेशन की दुकानें मंगलवार को दिन में ही शटर डाउन करने को मजबूर हुई। इसकी वजह कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं, बल्कि एनएच के इस हिस्से में हुआ हॉटमिक्स था। हॉटमिक्स से पहले रोड की धूल को साफ करने के लिए मशीन लगाई गई, जिससे उड़ी धूल से बचने के लिए कारोबारियों ने दुकानें बंद कर दी।
विज्ञापन


अलबत्ता हॉटमिक्स होने के बाद फिर से कुछ दुकानें खुल गई। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर हॉटमिक्स का काम चल रहा है। 1.83 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे इस कार्य से रोड तो बेहतर हो रही है, मगर हॉटमिक्स के दौरान जगह-जगह यातायात अवरुद्ध और जाम से लोगों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को भी शांत बाजार से लेकर छतार तक कई जगह जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें