फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एक हफ्ते में आधी हो गई अस्पताल की ओपीडी

Mon, 15 Jan 2024 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में एक हफ्ते में ही मरीजों की ओपीडी आधी हो गई। सोमवार आठ जनवरी को जिला अस्पताल की ओपीडी 355 थी। अमर उजाला संवाद की टीम ने अस्पताल में मरीजों की ओपीडी को लेकर पड़ताल की। सुबह 10 बजे पंजीकरण कक्ष में 15 लोग लाइन पर खड़े मिले। इसमें अधिकतर सर्दी, जुकाम से पीड़ित थे।
विज्ञापन

10.15 बजे अस्पताल के फिजिशियन डॉ. यश मोहन सोनी मरीजों का इलाज करते नजर आए। उन्होंने बताया कि अमूमन उनके पास 60 से 90 मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन आज मरीजों की संख्या कम है। चिकित्सक ने बताया कि मकर संक्रांति के कारण मरीजों की संख्या कम हुई है। 10.40 बजे ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र सिंह चौहान कक्ष में महिला मरीज की जांच कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पैरोटाइटिस बीमारी के मरीज कम हो गए हैं। पिछले हफ्ते प्रतिदिन छह मरीज आ रहे थे।
उन्होंने बताया कि ठंड में लोगों को खट्टा खाने से परहेज करना चाहिए। इससे पैराटाइटिस वायरस का खतरा बढ़ जाता है। 11 बजे हड्डी रोग विशेषज्ञ और पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया फुर्सत में दिखे। उन्होंने बताया कि सोमवार को अक्सर ओपीडी कम रहती है और ठंड में जोड़ों के दर्द से परेशान मरीज ज्यादा होते हैं, लेकिन आज मरीज कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें