फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हिमवीरों ने निकाली साइकिल बाइक जागरूकता रैली

Sat, 18 May 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए साईकिल व बाइक रैली निकालते आईटीबीपी के हमवीर। स
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनिया चौड़ स्थित आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी की ओर से मिशन लाइफ स्टाइल फार एनवायरनमेंट के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें साइकिल रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वाहिनी के कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत के नेतृत्व में वाहिनी परिसर से सुई खैसकांडे गांव से होते हुए वाहिनी परिसर तक साइकिल और बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन

कमांडेंट ने लोगों और हिमवीर जवानों को जागरूक करते हुए कहा छोटी-छोटी कोशिशों से हम अपने पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य है कि हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाएं और यह संदेश दें कि हम सब मिलकर एक स्वच्छ भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं। इस दौरान डॉ अशोक कुमार ऐरन, उप सेनानी राजेश मीणा, राजकुमार बोहरा, सहायक सेनानी गोविंद बल्लभ जोशी, सुखराज सिंह सिद्धु, जगदीश प्रसाद चंदोलिया, विकास दहिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें