बनबसा (चंपावत)। बनबसा की चंदनी ग्रामसभा अंतर्गत हेलागोठ के निवासी आजादी के साढ़े सात दशक बाद भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। वन भूमि होने से विद्युतीकरण नही होने से ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से गांव के सभी 18 परिवारों को सोलर विद्युत कनेक्शन देने की मांग उठाई है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि वे तीन पीढ़ियों से वनों की देखरेख कर रहे हैं। खेती कर अपनी आजीविका चलाते हैं। बिजली नही होने से ग्रामणी कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। गांव में बिजली नहीं होने से जंगली जानवरों की दहशत से लोग परेशान हैं। बरसात में अचानक हुड्डी नदी के उफान पर आने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में हरीश सिंह तड़ागी, मोहन सिंह, नवीन सिंह, भीम सिंह, मदन राम, गंगा देवी, यशोदा देवी, सुनीता देवी, कलावती देवी आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद