फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग जीतने को स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ने कोरोना महामारी के खतरे से निपटने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने दिनरात सेवा करते हुए कोरोना को शिकस्त देने की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएमएस डॉ. मंजीत सिंह के साथ सभी कर्मियों ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर और मास्क आदि पहनकर देश सेवा और जन सेवा का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता फार्मेसिस्ट मुकुल राय ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ इस कठिन चुनौती से पार पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर मोर्चे पर पूरी तरह मुस्तैद है। इस दौरान सभी डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ ने जागरूकता व जनसेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. रवींद्र बोहरा, डॉ. देवेश पांडेय, डॉ. जुनैद, फार्मेसिस्ट किरन जोशी, नवीन कन्नौजिया, प्रेम राम, स्टाफ नर्स रंजन रजवार, चंद्रकला, ब्रजमोहन डंगवाल, संदीप वर्मा, दीपक बिष्ट, शैलेश पांडेय, संजय दताल, बहादुर फिरमाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें