फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले 34,270 बच्चों की होंगी स्वास्थ्य जांचें

Mon, 16 Sep 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई करने वाले 34,270 बच्चों की जांचें करने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जांचें कर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई करने वाले बच्चोंं की निशुल्क जांच कर इलाज किया जाएगा। जिले में लक्ष्य के अनुसार अब तक 7827 बच्चों की जांचें की गई हैं। इसमें से 726 बच्चों का प्राथमिक इलाज कर दवा दी गई। जबकि दो बच्चों को नजदीकी अस्पतालों में रेफर किया गया। जिले के बाराकोट में 5704 बच्चों में से 762 बच्चों की जांच की गई है। 40 बच्चों को मौके पर दवा दी गई। चंपावत में 5912 में से 1465 बच्चों की जांच हुई। 167 को प्राथमिक इलाज कर दवा दी गई। एक बच्चे को नजदीकी अस्पताल में रेफर किया गया।
टनकपुर में 7548 में से 2183 बच्चों की जांच की गई। 134 बच्चों की मौके पर प्राथमिक इलाज कर दवा दी गई। लोहाघाट में 7204 में से 1891 की जांच की गई। जबकि 295 को प्राथमिक इलाज कर दवा दी गई। पाटी में 7902 में से 1526 बच्चों की जांच कर 90 को प्राथमिक इलाज दिया गया। एक को नजदीकी अस्पताल में रेफर किया गया। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि जल्द ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें