फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे नेपाली नागरिक

विज्ञापन
टनकपुर में लगे स्वास्थ्य शिविर में इलाज के लिए आए लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर के स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने किया। वहां विभिन्न विभागों के स्टाल लगा कर लोगों को सरकारी लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्थानीय मरीजों समेत पड़ोसी देश नेपाल के नागरिकों ने भी मेले का लाभ उठाया।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. श्वेता खर्कवाल, डॉ. कुलदीप सिंह यादव, वरिष्ठ फार्मासिस्ट भूपेश जोशी आदि विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मेले में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां बांटीं। स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण क्लीनिक, सूचना शिक्षा, संचार, स्त्री रोग विभाग, बाल रोग विभाग, जनरल ओपीडी, नेत्र रोग विभाग, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जच्चा-बच्चा टीकाकरण, कोविड-19 वैक्सीनेशन, दंत रोग, परिवार नियोजन, एचआईवी, क्षय रोग एवं कुष्ठ रोग विभाग, आयुष विभाग, होम्योपैथिक विभाग, योगा विभाग, औषधि वितरण, लैब जांच कर हेल्थ कार्ड बनाने के स्टाल लगाए गए।
स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान सर्वर फेल, लोग परेशान
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन प्रकाश की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय मेला आयोजित किया गया। स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान कार्ड सर्वर फेल होने से लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लॉक प्रमुख नीमा वल्दिया ने शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय मेले का शुभारंभ किया। मेले में क्षेत्रों के 403 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। इसमें 263 लोगों की ओपीडी की गई। लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मेले में लोगों के अटल आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाए। सर्वर पर डाटा फीड नहीं हो सका। इस कारण लोगों को निराश लौटना पड़ा। इस मौके पर डॉ. सचिन प्रकाश, भूपेश जोशी, नीरज भट्ट, भुवन पांडेय, हेम पाटनी ने सहयोग किया। वहां सांसद प्रतिनिधि जीवन वल्दिया, विधायक प्रतिनिधि संजीव जोशी, बीडीओ नरेंद्र पोखरिया, बाल विकास अधिकारी मूनाकोट हीरा सामंत आदि मौजूद रहे।
बिण स्वास्थ्य मेले में 431 मरीजों का उपचार
पिथौरागढ़। विकासखंड बिण में आयोजित बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य मेले में 431 से अधिक मरीजों को उपचार किया गया। इस दौरान 15 लोगों की हेल्थ आईडी और चार गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में आयुष्मान कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के साथ ही आंख, नाक, कान, दंत, त्वचा, हड्डी रोग विशेषज्ञ ने मरीजों का उपचार किया। एसीएमओ डॉ. कुंदन मर्तोलिया ने बाल स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, मानसिक स्वास्थ्य, तंबाकू नियंत्रण आदि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए काउंसिलिंग की। इस दौरान क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. कुंदन, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शुक्ला, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक चनकन्याल, डॉ. आरके जोशी, डॉ. सुहासिनी आर्या, डॉ. कविता लोहनी, डॉ. गौरव, डॉ. ऋषिकेश जोशी, डॉ. कमलेश खाती, डॉ. उमा पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें