फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण को पहुंची स्वास्थ्य निदेशक को घेरा

Fri, 29 Jul 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
निरीक्षण को पहुंची स्वास्थ्य निदेशक को घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ.गीता शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीपीपी मोड में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोगों ने स्वास्थ्य निदेशक डॉ. शर्मा का घेराव कर सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाने और ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को स्वास्थ्य निदेशक के सीएचसी के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही घोहाघाट नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से लोग सीएचसी में एकत्र हो गए। उन्होंने स्वास्थ्य निदेशक को पीपीपी मोड की अव्यवस्थाओं की जानकारी दी। व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय ने कहा कि सीएचसी के पीपीपी मोड में जाने के बाद से यहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई है। छोटी-छोटी घटनाओं में लोगों को बाहर रेफर किया जा रहा है। तीलू रोतेली  पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी ने कहा कि पीपीपी व्यवस्था में सबसे अधिक दिक्कतें गर्भवती महिलाओं को हो रही हैं। सीएचसी के डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को बाहर के लिए रेफर कर दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जटिल केस बताकर रेफर की गई गर्भवती महिलाओं का कुछ ही दूरी पर जाकर आपातकालीन 108 सेवा या निजी वाहन में सुरक्षित प्रसव होने के कई मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. शर्मा ने कहा कि वह सीएचसी का पूरा निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगी। सचिन जोशी, कीर्ति बगौली, गोविंद वर्मा, रमेश मेहता, भूपाल सिंह मेहता, दीपक सुतेड़ी आदि का कहना कि उन्हें किसी भी हालत में सीएचसी में पीपीपी व्यवस्था नहीं चाहिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीएम साह, डॉ. मंजीत सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें