फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत की गुंजन कुंवर के सिर सजा मिस उत्तराखंड का ताज

विज्ञापन
देहरादून में मिस उत्तराखंड का ताज पहनीं चंपावत के नीड़ की गुंजन। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले के तल्लादेश तामली की बेटी ने देहरादून में आयोजित मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता जीत ली है। उनके मिस उत्तराखंड बनने पर गृह क्षेत्र नीड़ तल्लादेश के साथ चंपावत मुख्यालय में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

गुंजन कुंवर उर्फ नेंसी तल्लादेश के नीड़ गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता हेमंत सिंह कुंवर गुड़गांव में ट्रांसपोर्ट का कार्य करते है। माता तुलसी देवी गृहिणी हैं। 10 अप्रैल को देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने मिस उत्तराखंड का खिताब जीता। हिमालया बज संस्था की ओर से अशोक रिजॉर्ट में प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता के फाइनल में 19 प्रतिभागी पहुंच पाए थे।
गुंजन वर्तमान में फरीदाबाद से फिजियोथैरेपी में डिप्लोमा कर रही हैं। गुंजन का कहना है कि वह आगे मिस इंडिया, मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए भी अपनी तैयारी जारी रखेंगी। उनके मिस उत्तराखंड बनने पर गुंजन के फूफा नरेंद्र लडवाल, चाचा मदन सिंह महर सहित चंपावत और तल्लादेश के लोगों ने खुशी जताई है।

गुंजन कुंवर, मिस उत्तराखंड।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें