फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 की जानकारी दी

Sat, 25 May 2019 10:36 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत के एपैक्स एकेडमी में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यशाला में मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के होली फेथ और अपेक्स एकेडमी स्कूल में शनिवार को चाइल्ड हेल्प लाइन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसके तहत बच्चों को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी गई। टीम लीडर संतोषी, ललिता बोहरा, निर्मला जोशी, हेमा बिष्ट आदि ने बाल अधिकार अधिनियम की जानकारी दी। 

विज्ञापन


बताया गया कि चंपावत जिले में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का संचालन रीड्स संस्था कर रही है। बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बाल देखभाल एक राष्ट्रीय, 24 घंटे देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आपातकालीन टोल फ्री फोन सेवा है। कोई भी बच्चा या संबंधित वयस्क इस सेवा का उपयोग करने के लिए 1098 डायल कर सकता है।

यह महिला और बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की परियोजना है। फिलहाल चाइल्ड हेल्प लाइन देशभर के 328 शहरों और जिलों में काम कर रही है और एक साल में 15 लाख कॉल का जवाब देती है।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन भारत भर में बच्चों के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन शुरू करने और निगरानी करने के लिए भारत सरकार द्वारा नियुक्त नोडल संगठन है। चाइल्ड हेल्प लाइन महिला और बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एकीकृत बाल संरक्षण योजनाओं का एक अंग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें