फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू के लिए 16 हजार खर्च कर 56 किमी दूर पहुंची छात्राएं

विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट परिसर में तामली जीआईसी में प्रदर्शन करतें छात्राएं और अभिभावक। फोटो: संवाद न्य - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। नेपाल सीमा से लगा तल्लादेश वाकयी तल्लादेश (पिछड़ा) है। यहां तामली के जीआईसी में इंटर में विज्ञान संकाय को पढ़ाने के लिए प्रवक्ता नहीं हैं। इससे खिन्न छात्राओं और अभिभावकों ने 56 किमी दूर चंपावत पहुंच पीड़ा को व्यक्त किया। प्रवक्ताओं की एक माह के भीतर तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन भेजा गया। अभिभावकों को प्रदर्शन के आने के लिए 16 हजार रुपये खर्च करना पड़ा।
विज्ञापन

तामली जीआईसी में 306 छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए शिक्षकों का टोटा है। अभिभावकों का कहना है कि प्रवक्ता नहीं होने का सबसे ज्यादा असर इंटर में विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ रहा है। एक माह में प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। डीएम विनीत तोमर ने प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
ये लोग हुए प्रदर्शन में शामिल
अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह उरियाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में छात्रा अनामिका, निशा, निकिता, रीना, प्रीति, मीनाक्षी, प्रधान पुष्कर सिंह, मुन्नी देवी, सरिता देवी, केएन भट्ट, प्रीतम सिंह, मनोज कुमार, जसवंत सिंह, खिलानंद भट्ट, गिरधर राम, ललित मोहन जोशी, राम सिंह, मुकेश सिंह, कमल सिंह, पान सिंह, निर्मला जोशी, कविता देवी, केशव सिंह, संजय सिंह, महेश जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

शिक्षकों के रिक्त पद
इंटर : भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और संस्कृत।
हाईस्कूल: गणित और विज्ञान।
तामली इंटर कॉलेज में प्रवक्ताओं की कमी है। यहां अतिथि शिक्षकों की भी तैनाती नहीं हो सकी है। खाली पदों को भरने के लिए शिक्षा निदेशक को फिर से पत्र भेजा जा रहा है। - आरसी पुरोहित, सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें