फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भिंगराड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता की गागरी विजेता बनी

Sun, 14 Jan 2024 11:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के ​भिंगराड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता खरही की टीम। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। भिंगराडा क्रिकेट प्रीमियर लीग का खिताब गागरी ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में गागरी की टीम ने खरही को आठ विकेट से हराकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गागरी और खरही की टीम के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि गीतांजलि सेवा के सतीश पांडे, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहित पाठक और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष खटीमा डिग्री काॅलेज सतीश भट्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहले खेलते हुए खरही ने निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में गागरी की टीम ने 14वें ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहां दीपक गोस्वामी, प्रदीप जोशी, प्रधान चंद्रशेखर गड़कोटी, खीम सिंह कुल्याल, प्रधान भिंगराडा गीता भट्ट, क्षेपं सदस्य खरही अशोक भट्ट, ग्राम प्रधान खरही सूरज सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन

एनको स्पोर्ट्स ने एथलीट्स एकेडमी को हराया
पिथौरागढ़। जिला क्रिकेट लीग सीनियर ओपन पुरुष प्रतियोगिता में एनको स्पेार्ट्स ने द एथलीट्स एकेडमी को 84 रन से हराया।
एनको स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। तनुज खड़ायत ने 53 और नीरज ने 36 रन का योगदान दिया। जवाब में एथलीट्स की टीम निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोकर 98 रन ही बना सकी। शुभम भंडारी ने 30 और हर्षित शर्मा ने 19 रन की पारी खेली। मुख्य अतिथि राम दत्त भट्ट चेयरमैन कॉमेंट फाउंडेशन रहे। अंपायर दिनेश व गौरव जोशी रहे। स्कोरिंग मनोज कुमार, विवेक भट्ट ने की।
रविवार को एथलीट्स एकेडमी एवं जेएमएस डीडीहाट के बीच मैच खेला जाएगा। वहां गवर्नर काउंसलिंग मेंबर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के उमेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष भूपाल सिंह चुफाल, मैनेजर ऑपरेशन दिनेश चंद्र जोशी, कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सिंह गुररो, प्रकाश सिंह दिगारी आदि थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें