चंपावत। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का चंपावत परिसर जल्द ही मॉडल कॉलेज के रूप में नजर आएगा। प्रथम चरण में बालिका छात्रावास और आईटी लैब निर्माण के लिए सात करोड़ की राशि जारी हो गई है। कार्यदायी संस्था ने करीब 10 फीसदी निर्माण भी कर लिया है। मुख्यमंत्री की विधानसभा में 2025 में क्षेत्र के युवा मॉडल कॉलेज में पढ़ाई कर सकेंगे। शासन से प्रथम चरण में उत्तराखंड कृषि विपणन बोर्ड मंडी भवन को निर्माण कार्य के लिए 7.46 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं।
प्रथम चरण में 50 बेड के बालिका छात्रावास और आईटी लैब का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण की अवधि मार्च 2025 है। मॉडल कॉलेज निर्माण का कार्य साढ़े 12 करोड़ से किया जाना है। द्वितीय चरण में पांच करोड़ से अवशेष कार्य होंगे। मुख्यमंत्री ने 2023 में इसे चंपावत कॉलेज को मॉडल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। कैंपस प्रभारी डॉ. जगदीपक जोशी ने बताया कि मॉडल कॉलेज निर्माण की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रथम चरण में बालिका छात्रावास और आईटी लैब का निर्माण किया जा रहा है।
कोट
चंपावत परिसर के मॉडल कॉलेज बनने के बाद उम्मीद है कि छात्र-छात्राओं को समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। व्यवस्थाएं बेहतर होंगी तो अन्य जिलों के युवा भी पढ़ाई कर सकेंगे। - राहुल, छात्र
कोट
चंपावत परिसर मॉडल कॉलेज का निर्माण पूरा होने फ्केर युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जानी होगा। संस्था को समय फ्सेर कार्य पूरा करने की जरूरत है।- संजय जोशी, छात्र