फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेला 19 से, कमिश्नर करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
मंडलायुक्त दीपक रावत।
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम का मेला 19 मार्च से शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन कमिश्नर दीपक रावत करेंगे। कोरोना काल के बाद पहली बार मेला तीन महीने तक चलेगा।
विज्ञापन

मेलाधिकारी भगवत पाटनी और मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि मेले में कोविड से बचाव के सभी जरूरी उपाय किए गए हैं। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि मेले का उद्घाटन दोपहर एक बजे ठुलीगाड़ में होगा। इस मौके पर विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी, डीएम विनीत तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय और एसपी देवेंद्र पींचा भी मौजूद रहेंगे।
पार्किंग ठेके के विरोध में प्रदर्शन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में सोमवार को निविदा के बिना वाहन पार्किंग के ठेके दिए जाने के खिलाफ कुछ ठेकेदारों ने विरोध जताया। उन्होंने सांकेतिक प्रदर्शन किया और ठेके को निरस्त करने की मांग की। इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि सोमवार को उन्हें पार्किंग ठेके की निविदा का प्रपत्र नहीं लेने दिया गया। कहा कि यह ठेका 2021 में 62.50 लाख रुपये में हुआ था और इस बार इस राशि में महज पांच लाख रुपये बढ़ाया गया है। आरोप लगाया कि पुराने ठेकेदार को ठेकर दिए जाने से सरकारी राजस्व का नुकसान किया जा रहा है। उन्होंने वाहन पार्किंग के लिए 80 लाख रुपये देने का प्रस्ताव भी रखा। ज्ञापन देने वालों में आनंद सिंह, सुरेश सिंह, दीपक सिंह, रिपुदमन सिंह तड़ागी, विनय धामी, जीत सिंह के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें