बनबसा केवि क्रमांक दो में पुरातन छात्र को सम्मानित करते प्राचार्य राजेश वत्स आदि। स्रोत: स्कूल
बनबसा (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय संगठन में शिक्षक बनने पर केवि क्रमांक दो के पुरातन छात्र प्रशांत मिश्रा को स्कूल प्रशासन ने सम्मानित किया। वह बनबसा एनएचपीसी स्थित केवि क्रमांक दो में वर्ष 2017 बैच का छात्र रहा है। उसका चयन केवि संगठन में प्राथमिक शिक्षक के रूप में हुआ है। स्कूल प्रबंध समिति अध्यक्ष एनएचपीसी के महाप्रबंधक राजिल व्यास ने प्रशांत को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रशांत को कश्मीर श्रीनगर के हमहुमा में बीएसएफ के केंद्रीय विद्यालय में पहली तैनाती मिली है। प्राचार्य राजेश वत्स ने प्रशांत को स्कूल की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहां शिक्षक आनंद मिश्रा, मोहम्मद मुदस्सिर, बीके पुष्कर, पंकज बिष्ट आदि थे। संवाद