फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा के बमनपुरी में वन विभाग ने लगाए चार ट्रैप कैमरे

Tue, 10 Sep 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा बमनपुरी किनारे ट्रैप कैमरा लगाती वन विभाग की टीम। संवाद - फोटो : रुद्रपुर में जिला विकास प्राधिकरण के सचिव से मिलते पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल। संवाद
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के एसटी बहुल गांव बमनपुरी में तेंदुए और उसके बच्चे दिखाई देने की सूचना पर पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा ने बमनपुरी में चार ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं। वन कर्मियों ने प्रशिक्षु आईएफएस राहुल मिश्रा और स्टाफ के साथ क्षेत्र में गश्त की। उन्होंने बताया कि हुड्डी नदी तट पर कई जगह तेंदुए के पैर के निशान देखे गए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग ने जेसीवी से झाड़ियों का कटान भी किया। ध्वनि विस्तारक यंत्रों से तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा है। रेंजर महेश चंद्र जोशी, ने बताया कि वन विभाग ने विद्युत विभाग से स्ट्रीट लाइट लगाने का अनुरोध किया है। प्रधान भावना नेगी, सीएम कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी, वन दरोगा नित्यानंद भट्ट, वन बीट अधिकारी संजीव कुमार, मुकेश कुमार, सहायक वन बीट अधिकारी हेमंत सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट, वन आरक्षी शुभम, मुकेश, वाचर गोपाल राम के अलावा कई ग्रामीण रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें