फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एक किशोर के एनएचपीसी पावर चैनल में डूबने की आशंका

Tue, 10 Sep 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा में किशोर को खोजती एसडीआरएफ की टीम। संवाद
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के आंबेडकर ग्राम फागपुर के एक किशोर की एनएचपीसी के पावर चैनल में डूबने की आशंका जताई जा रही है। ग्राम प्रघान हर्ष बहादुर चंद की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीमों को बुलाया और किशोर की तलाश की लेकिन खबर लिखे जाने तक किशोर का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि फागपुर कुमाऊंखेड़ा निवासी मोहन मिस्त्री के पुत्र अखिल (17) के बीते रविवार आठ सितंबर को एनएचपीसी पावर चैनल के पास गया था। बताया कि किशोर की चप्पलें पावर चैनल के किनारे पैरापिट पर मिलीं हैं और वहां पर रगड़ने के निशान होने पर परिजनों ने उसके डूबने की आशंका जताई है। बताया कि पुलिस किशोर की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें