फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में सुरक्षा बलों ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
लोहाघाट के बिशुंग क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस और अर्द्घसैनिक बलों के जवान। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने कोली पुल से लेकर खेतीखान तक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों को भय मुक्त होकर स्वतंत्र मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। वहां एसडीएम रिंकू बिष्ट, सीओ अशोक कुमार परिहार, एसओ जसवीर सिंह चौहान आदि थे।
विज्ञापन

पाटी में शुक्रवार को सीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने पाटी स्टेशन, पाटी बाजार, न्यू कॉलोनी से मारकुली तक फ्लैग मार्च किया। वहीं देवीधुरा बाजार में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च निकाल कर जवानों ने आगामी विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेने की अपील की।
वहीं थानाध्यक्ष सुधाकर जोशी ने बताया कि क्षेत्र में चुनाव के लिए धारा 144 लगाई गई है। तहसीलदार हरीश नाथ गोस्वामी ने लोगों से नियमों का पालन कर शांति व्यवस्था बनाए रखने, भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने दिया निर्भयता का संदेश
धारचूला (पिथौरागढ़)। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराने और आम जनता को जागरूक करने के लिए डीडीहाट और धारचूला में एसएसबी और पुलिस जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने लोगों ने भयमुक्त होकर चुनाव में हिस्सा लेने की अपील की।
फ्लैग मार्च में एसडीएम धारचूला अनिल शुक्ला, सीओ विनोद कुमार थापा, सहायक सेनानायक एसएसबी बाबू लाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला कुुंवर सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट हिमांशु पंत सहित कई पुलिस कर्मी और एसएसबी जवान मौजूद रहे। शनिवार को एसएसबी और पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से जाजरदेवल में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें