फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक तो दूर, आदेश ही नहीं पहुंचा

Sat, 23 Jan 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल थर्माकोल डिस्पोजल पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश नैनीताल जिले में पहुंच तक गया है। पर चंपावत जिले में आदेश पर कार्रवाई, अभियान तो दूर की बात है यहां पर आदेश तक नहीं पहुंचा है। वहीं, जिले में करीब थर्माकोल डिस्पोजल का दो करोड़ रुपये से अधिक का सालाना कारोबार है।
डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी का कहना है कि एनजीटी से पारित आदेश को लागू किया जाएगा।
जिले की सभी चारों नगर निकायों से व्यापारियों और अन्य संबंधित पक्षों से बैठक कर इसे लागू करने संबंधी जानकारी देने को कहा जा रहा है।
थर्माकोल के डिस्पोजल की बिक्री पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अलबत्ता इस आशय का पत्र अभी जिले की सभी नगर निकायों को प्राप्त नहीं हुआ है। चंपावत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि यहां डिस्पोजल की बिक्री पर प्रतिबंध संबंधित पत्र मिल गया है। प्रशासन के निर्देशों के बाद इस पर अमल किया जाएगा। वहीं टनकपुर, बनबसा की नगर निकायों को अभी यह पत्र नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश व्यापारियों ने थर्माकोल के डिस्पोजल की बिक्री पर प्रतिबंध की जानकारी होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि प्रशासन अथवा नगर निकायों द्वारा जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। अलबत्ता व्यापारी वर्तमान में मौजूद थर्माकोल के डिस्पोजल स्टॉक के निस्तारण को लेकर उहापोह मेें हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें