मान्यता के बगैर चंपावत सहित प्रदेश के 34 राजकीय पॉलीटेक्निक के संचालन के विरोध में एबीवीपी और छात्र नेताओं ने प्रदेश सरकार और चंपावत के विधायक हेमेश खर्कवाल का पुतला फूंका। छात्रों ने तुरंत मान्यता नहीं कराए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
छात्र नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में प्रदेश के 34 राजकीय पॉलीटेक्निक तो खोल दिए, लेकिन इनकी मान्यता नहीं हो सकी। साथ ही इनमें से अधिकांश संस्थानों की हालत बेहद खराब है। जगह से लेकर शिक्षक तक की कमी है।
मान्यता के साथ ही व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी गई है। एबीवीपी के जिला संयोजक योगेश पुनेठा और छात्रसंघ अध्यक्ष कमल रावत के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सचिव कमल जोशी, नेहा, बबीता जोशी, कमल मेहरा, सनी वर्मा, संजय रावत, भुवन फुलारा, आदर्श भट्ट, मुकुल ढेक, मंदीप ढेक, बसंत खर्कवाल, सुरेश जोशी, प्रदीप भट्ट, हेमंत पांडेय, प्रकाश तिवारी आदि शामिल थे।