फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत पूर्व सैनिक का रीठा साहिब में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। डालकन्या के कोरा गांव के पास हल्द्वानी से रीठा साहिब जा रही जीप हादसे में दिवंगत पूर्व सैनिक सुरेश सिंह बोहरा (38) पुत्र भूपाल सिंह बोहरा का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। रीठा साहिब के श्मशान घाट पर शुक्रवार को छोटे भाई नारायण सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। सुरेश की पत्नी, दो बच्चों समेत माता-पिता और भाई-भाभी शोकाकुल हैं। सुरेश सिंह बोहरा का परिवार हल्द्वानी रहता है। हादसे के बाद शुक्रवार को परिवार रीठा साहिब पहुंचा। इससे पूर्व पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शुक्रवार को शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

सुरेश सिंह बोहरा बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त जीप से हल्द्वानी से रीठा साहिब के लिए सवार हुए थे लेकिन यह जीप नैनीताल जिले के डालकन्या के कोरा गांव में गहरी खाई में गिर गई। इस जीप में मटेला (पतलोड) निवासी हेमा देवी (34) पत्नी महेश सिंह और उनके दो बच्चों राहुल (13) और नंदन (8) की भी मौत हो गई थी। ये चारों लोग रीठा साहिब के भूपेश सिंह की शादी में शामिल होने आ रहे थे हालांकि भूपेश का विवाह समारोह शुक्रवार को हुआ, लेकिन गांव में लोग गमगीन और सदमे में होने के कारण विवाह की रस्में सादगी के साथ हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें