फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में संतोषजनक मिलीं सुविधाएं

विज्ञापन
लोहाघाट उप जिला अस्पताल में महिला मरीजों का इलाज करतीं चिकित्सक। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से जायजा लिया गया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की ओर से जहां रोगियों का इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड कराने के लिए विभिन्न स्थानों से महिलाएं पहुंची हुई थीं। अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. जुनैद कमर के अवकाश में होने के बावजूद डॉ. सोनाली मंडल, डॉ. छाया, डॉ. कीर्ति मेहता, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. अंकुश बाटला, डॉ. अरुण मिश्रा की ओर से रोगियों का इलाज किया जा रहा था। अस्पताल में 150 से अधिक रोगियों का इलाज किया गया। कुछ रोगी जन औषधि केंद्र तो कुछ रोगी बाहर मेडिकल स्टोर से दवा खरीद कर ला रहे थे।
विज्ञापन

कब क्या हुआ
सुबह 8.00 डॉ.एलएम रखोलिया अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंचे।
सुबह 8.15 बजे से अस्पताल में रोगियों का पहुंचना शुरू।
सुबह 9 बजे डॉ. छाया, डॉ. कीर्ति मेहता, डॉ. सोनाली मंडल की ओर से महिला रोगियों की जांच व इलाज किया जा रहा था।
सुबह 10 बजे ट्रामासेंटर में बनाए गए ओपीडी में रोगियों की भीड़ लगी थी जहां डॉ. ज्ञान प्रकाश द्वारा रोगियों का इलाज किया जा रहा था।
सुबह 11.05 बजे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुश बाटला की ओर से बच्चों का उपचार किया जा रहा था।
सुबह 11.13 बजे वरिष्ठ फार्मासिस्ट किरन जोशी की ओर से अस्पताल में भर्ती मरीज को ऑक्सीजन दिया जा रहा था।
सुबह 11.20 बजे दंत रोग विभाग में चिकित्सक डॉ. अरुण मिश्रा की ओर से महिला रोगी का इलाज किया जा रहा था।
सुबह 11.30 बजे तक अस्पताल में तीन रोगी इलाज के लिए भर्ती किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें