लोहाघाट (चंपावत)। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम की ओर से खूना बोरा गांव में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला हुई।
थानाध्यक्ष बीएस ब्रजवाल के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन टीम की ओर से ग्रामीणों को आपदा के प्रकार, प्राकृतिक तथा अन्य आपदाओं के घटित होने की स्थिति में आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से क्षेत्र विशेष के स्थानीय नागरिकों और पुलिस की भूमिका, पुलिस तथा जनता के संयुक्त प्रयास, जन सहभागिता, पीड़ित व्यक्तियों के राहत के संबंध में त्वरित प्रतिक्रिया, स्वास्थ्य सहायता, राहत शिविरों की व्यवस्था, राहत आपदा टीम की नियुक्ति, घटना कार्य योजना, आपदा प्रबंधन के परिप्रेक्ष्य में अन्य तकनीकी तथ्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इसके साथ ही आपदा के समय घायलों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, आसपास पड़ी वस्तुओं से अस्थायी स्ट्रेचरों का निर्माण करने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, भूकंप आदि आने की दशा में व्यक्ति को किन-किन स्थानों में छिपना चाहिए, इसकी जानकारी दी गई। वहां पर उप निरीक्षक हेमंत कठैत, बीडीसी सदस्य नवीन बोहरा आदि थे।