फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ऊर्जा स्रोतों को बचाने के लिए सभी को करने होंगे प्रयासः डीएम

Thu, 14 Dec 2023 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जीजीआईसी में उर्जा संरक्षण दिवस कार्यक्रम को संबो​धित करते डीएम नवनीत पांडे। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर वैकल्पिक ऊर्जा और शिक्षा विभाग की ओर से जीजीआईसी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम नवनीत पांडे ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला स्तर पर सीनियर और जूनियर वर्ग में निबंध और चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। उरेडा की परियोजना अधिकारी चांदनी बंसल ने कहा कि अगर हम आज ऊर्जा को संरक्षित कर रहे हैं तो हम अपने भविष्य को बेहतर बना रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हम अपने संसाधनों का सतत उपयोग करने के साथ ही भविष्य के लिए ऊर्जा का संरक्षण करना होगा। आज विद्युत की मांग बढ़ती जा रही है। उसी के अनुरूप विद्युत की बर्बादी को भी बचाना है। सौर ऊर्जा, हवा, पानी का उपयोग कर विद्युत पैदा करने को बढ़ाना देना होगा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा स्रोतों को बचाने के लिए सभी को व्यक्तिगत प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी फोनिया सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बाक्स
निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
चंपावत। उर्जा संरक्षण दिवस पर सीनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में जीजीआईसी की महक ने पहला, जीआईसी सिप्टी की अर्पिता तड़ागी ने दूसरा और होली विजडम लोहाघाट के सचिन मुरारी तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में जीआईसी धूनाघाट के योगेश बोहरा, जीजीआईसी लोहाघाट की हिमानी कापड़ी, जीजीआईसी की वरहा जोशी और जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में बिसारी की ललिता गहतोड़ी, जीजीआईसी की किरन बिष्ट, रायकोट महर की साक्षी आर्या और चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जीआईसी सिप्टी की बबीता बिष्ट, बिसारी के सुमित मेहता और मंगोली की सुनीता पहले तीन स्थान में रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें