फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: इंजीनियरिंग काॅलेज की छात्रा अंकिता और रिया दून सम्मानित

Tue, 17 Feb 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
देहरादून में इंजीनियरिंग कालेज की मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। इंजीनियरिंग काॅलेज की बीटेक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष की दो छात्राओं को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित यूकॉस्ट स्टीम कार्यक्रम में सम्मानित किया।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग काॅलेज के निदेशक प्रो. हरद्वारी लाल मंडोरिया ने बताया कि वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड टेक्निकल विवि देहरादून में यूकॉस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा अंकिता पांडेय और रिया को सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार, शोध अभिरुचि और उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। दोनों छात्राओं को 50-50 हजार रुपये के चेक भी दिए गए हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. मंडोरिया, डिप्टी रजिस्ट्रार, एकेडमिक डीन आदि ने दोनों छात्राओं को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें