फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: यूएस नगर ने पिथौरागढ़ को 2-1 से हराया

Tue, 17 Feb 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के स्व. दीवान सिंह लडवाल खेल मैदान में कुमाऊं प्रीमियर लीग के मुकाबले में हेड लगाकार गोल
विज्ञापन
चंपावत। नगर के स्व. दीवान सिंह लडवाल खेल मैदान में कुमाऊं प्रीमियर लीग के तीन मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहले मैच में यूएस नगर ने पिथौरागढ़ को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से हराया।
विज्ञापन

मंगलवार को केपीएल का पहला मैच पिथौरागढ़ और यूएस नगर के बीच खेला गया। पहले हाफ में पिथौरागढ़ के रिषभ ने एक गोल की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ की शुरुआत में यूएस नगर के रोहित गोस्वामी ने गोल कर एक-एक की बराबरी कर ली। इस दौरान पिथौरागढ़ के खिलाड़ी को रेड कार्ड मिलने के कारण टीम को 10 खिलाड़ियों से खेलना पड़ा। कुछ देर बाद यूएस नगर के अशोक कालाकोटी ने दूसरा गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई।
मैच के अंतिम क्षण में पिथौरागढ़ की टीम के एक और खिलाड़ी को रेड कार्ड मिला। नौ खिलाड़ियों से खेल रही टीम ने यूएस नगर पर लगातार दबाव बनाए रखा लेकिन बराबरी नहीं कर सकी। दूसरे मैच में नैनीताल ने बागेश्वर को 5-2 से हराया। तीसरा मैच चंपावत और अल्मोड़ा के बीच खेला गया। यह मैच 1-1 की बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

मैच के निर्णायक प्रशांत, गोपाल जोशी, मिलन क्षेत्री, दीपक रावत, सागर रावत, सुमित सिंह रहे। मैच रेफरी विशाल नेगी रहे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा ने सुनाया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, चेयरमैन लडवाल फांउडेशन नरेंद्र सिंह लडवाल, गरिमा लडवाल, सभासद रोहित बिष्ट, विजय चौधरी, डॉ. श्याम सिंह कार्की, सुधीर साह, डॉ. महेश डेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें