फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीशु के जन्म की लघु नाटिका, सेंटा क्लॉज की झांकी से मंत्रमुग्ध किया

Sun, 23 Dec 2018 09:51 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
बनबसा मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंट फ्रांसिस स्कूल और बैथनी जीवन धारा संस्थान में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यीशु जन्म की लघु नाटिका और सेंट क्लॉज की झांकी प्रदर्शित कर बच्चों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रबंधक ब्रदर फ्रांसिस ने बच्चों और अतिथियों को उपहार भेंट कर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर मरियाम दास की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि फादर निकोलस ने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रेम और खुशियां आपस में बांटने की प्रेरणा दी। नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट विपीन कुमार ने क्रिसमस डे की शुभकामना दी।

फादर निकोलस, सिस्टर प्रेसी, रोरिटा ने क्रिसमस का उपदेश दिया। मछली गली, बोरागोठ के बच्चों ने नृत्य पेश किए। वहां बोरागोठ महिला समूह की अध्यक्ष हेमा वर्मा, वार्ड सदस्य कंचन, हेल्थ वर्कर सुनीता समेत विभिन्न गांवों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें