फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अब हाथी वन निगम के डिपो में आ धमका, सहमे कर्मी

Thu, 30 Jan 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे क्षेत्र में बुधवार की रात को फिर हाथी आ धमका। इसके बाद हाथी आमबाग क्षेत्र, शारदा वन रेंज कार्यालय और ककराली गेट चौकी के पास वन निगम के डिपो परिसर में पहुंचा। रात में वन निगम कर्मियों ने शोर मचाया जिसके बाद हाथी जंगल में चला गया।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार की रात में वन विभाग की ककराली गेट स्थित चौकी में हाथी घुस गया था। गेट कीपर बॉबी ने बमुश्किल भाग कर जान बचाई थी। दूसरे दिन बुधवार रात में हाथी वन विभाग की चौकी परिसर में तो नहीं आया, लेकिन उससे सटे वन निगम के डिपो में देर तक घूमता रहा। इससे वन निगम कर्मी और वन कर्मी भयभी हो गए।
रेंजर पीसी जोशी ने बताया कि आमबाग से सटे क्षेत्र में हाथी के घुसने की सूचना पर उन्होंने चौकी से वन कर्मियों को मौके पर भेजा। उन्होंने किसी तरह से वहां से हाथी को जंगल में खदेड़ा।
विज्ञापन


सूयालखर्क क्षेत्र में बाघ दिखने से ग्रामीण दहशत में
चंपावत। जिले के ग्राम पंचायत सूयालखर्क के पुनावे, च्यूराखर्क के जंगलों में बाघ दिखने से लोगों में दहशत हैं। प्रशासक मनोज तड़ागी ने बताया कि वन विभाग से लगातार वार्ता कर पिंजरा लगाने की मांग की जा रही है। कहा कि जंगल में कई जगहों पर कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। उनमें बाघ नजर आ रहा है। डीएफओ एनसी पंत ने कहा कि क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। बाघ कैमरा ट्रैप में दिख रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें