टनकपुर (चंपावत)। रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि रेलवे की ओर से समय सारणी में संशोधन किया गया है। अब दो फरवरी से ट्रेन संख्या 55324 जो पहले टनकपुर से 12 बजे चलती थी अब 10:10 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 75302 टनकपुर-बरेली जो टनकपुर से 3:25 बजे रवाना होती थी अब 3:35 बजे जाएगी। ट्रेन संख्या 75301 बरेली सिटी से टनकपुर में आगमन 10:35 बजे के बजाए 10:45 बजे होगा। त्रिवेणी एक्सप्रेस का भी टनकपुर में आगमन शाम को 3:15 बजे के बजाय अब 3:30 बजे होगा। जन शताब्दी एक्सप्रेस भी टनकपुर शाम को 4 बजे के स्थान पर 4:10 बजे पहुंचेगी।