फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नायकगोठ में हाथी का उत्पात, फसल रौंदी

Tue, 12 Mar 2024 09:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे गांवों में एक बार फिर अकेले विचरण कर रहे हाथी का उत्पात शुरू हो गया है। रविवार की रात को हाथी ने नायकगोठ गांव में घुसकर गेहूं की फसल को रौंद दिया। जाग होने पर ग्रामीणों ने बमुश्किल शोर मचाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले माह अकेले धूम रहे हाथी ने नायकगाेठ गांव में किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया था। अब एक बार फिर हाथी का रुख नायकगोठ गांव की ओर हो गया है। समाजसेवी विशाल सिंह ने बताया कि रात में हाथी गांव में घुसा और ग्रामीण उमेद सिंह, दीवान सिंह, डिगर सिंह आदि की गेहूं की फसल को रौंद दिया। जाग होने पर शोर मचाकर हाथी को भगाया। सूचना मिलने पर शारदा वन रेंज के कर्मियों ने नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान भवानी देवी ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने और हाथी से बचाव की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें