फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गौड़ी पावर हाउस से जल्द शुरू होगा बिजली का उत्पादन

Mon, 15 Jan 2024 09:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के गौड़ी पावर हाउस से जल्द ही बिजली का उत्पादन शुरू किया जाएगा। इस संबंध में उत्तराखंड वैकल्पिक उर्जा विभाग (उरेडा) और देहरादून की एक निजी कंपनी के बीच अनुबंध हो गया है। उरेडा की ओर से देहरादून की हरिओम कंस्ट्रक्शन कंपनी को 35 साल की लीज पर पावर हाउस सौंप दिया गया है। इसके बाद कंपनी की ओर से 24 साल से बंद पड़े पावर हाउस की नहर और टनल की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौड़ी में पूर्व में लघु जल विद्युत निगम की ओर से पावर हाउस का संचालन किया जाता था। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद गौड़ी पावर हाउस को उरेडा को हस्तांतरित किया गया था। उरेडा तब से ही गौड़ी पावर हाउस को दोबारा से संचालित करने की योजना बना रहा है। विभाग को इस कार्य में अब सफलता मिली है। उरेडा के परियोजना अधिकारी चांदनी बंसल के अनुसार गौड़ी पावर हाउस को दोबारा से शुरू करने के लिए उरेडा ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। इस पर विभाग का हरिओम कंस्ट्रक्शन कंपनी देहरादून के साथ अनुबंध हुआ है। कंपनी को पावर हाउस 35 साल के लिए लीज पर दिया गया है। कंपनी ने करीब चार करोड़ रुपये से मशीन मरम्मत, नहर में लीकेज बंद करने और चैनल बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गौड़ी पावर हाउस के दोबारा चालू होने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। संवाद
बाक्स
मरम्मत के बाद प्रतिदिन होगा 200 किलोवाट बिजली का उत्पादन
चंपावत। मुख्यालय से करीब आठ किमी की दूरी पर स्थित गौड़ी पावर हाउस की मरम्मत के बाद प्रतिदिन 200 किलोवाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। पावर हाउस से उत्पादित बिजली की उर्जा निगम को बिक्री की जाएगी। बिजली बेचने से होने वाली आय का निर्धारित हिस्सा सरकार के खाते में जाएगा। तीन दशक पूर्व तक भी पावर हाउस से 100 किलोवाट के दो टरबाइन के माध्यम से 200 किलोवाट बिजली का उत्पादन किया जाता था। संवाद
विज्ञापन

बाक्स
गौड़ी में 1995 से ठप है बिजली उत्पादन
चंपावत। जिले में गौड़ी पावर हाउस का निर्माण वर्ष 1960 में किया गया था। उत्तरप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता ने पावर हाउस की नींव रखी थी। यहां उत्पादित बिजली से चंपावत, लोहाघाट, एबटमाउंट और मायावती आश्रम को आपूर्ति की जाती थी लेकिन बाद में ग्रिड लाइन बनने के बाद वर्ष 1995 में पावर हाउस बंद हो गया था। संवादॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें