फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आप के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने दिया इस्तीफा

Sun, 14 Jan 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
राजेश बिष्ट, पूर्व आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्षराजेश बिष्ट, पूर्व आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और लोहाघाट विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी रहे राजेश बिष्ट ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रविवार को राजेश बिष्ट ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वह वर्ष 2014 से आम आदमी पार्टी में साधारण कार्यकर्ता की तरह एक विचारधारा से जुड़े रहे। नौ वर्षों से लगातार सेवा कार्य करने के बाद भी शीर्ष नेतृत्व ने तीन महीने से उत्तराखंड में संगठन को निष्क्रिय रखा है।
पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसी को देखते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भविष्य के लिए राजेश की क्या रणनीति रहेगी उसका अभी खुलासा नहीं किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें