फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन के चुनाव की तिथि घोषित

Fri, 01 Sep 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन की बैठक में मौजूद टैक्सी मालिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन की बैठक में यूनियन की नई कार्यकारिणी के चुनाव कराने पर सहमति के बाद चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए 11 सितंबर को चुनाव होंगे। सभी पदों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 7 सितंबर तय की गई है। इसके अलावा आल्टो कार मालिकों को यूनियन में शामिल करने के लिए उनसे शपथ पत्र लेने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


यूनियन के कार्यालय में संरक्षक लक्ष्मण सिंह पाटनी, करन सिंह सजवान, केएन पांडेय, मो. सुलेमान सिद्दीकी एवं हरीश भट्ट की मौजूदगी में हुई टैक्सी मालिकों की बैठक में निवर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण उसे भंग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने का फैसला लिया गया। अब यूनियन की कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन साल निश्चित किया गया है। सर्वसम्मति के बाद संरक्षक मंडल ने चुनाव की तिथि घोषित करने हुए टैक्सी मालिकों से चुनाव में प्रतिभाग की अपील की। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 6, 7 सितंबर को नामांकन होंगे। 8, 9 को नाम वापसी, 10 को नामांकन पत्रों की जांच और 11 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक यूनियन कार्यालय में मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतों की गिनती कर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। संचालन नारायण सिंह गैंडा ने किया। बैठक में निवर्तमान महामंत्री श्याम सुंदर शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह के अलावा संचालक जनार्दन भट्ट, सूरज पुरी, जगदीश गंगवार, सूरज बाबा, मदन राम, जमीर अहमद समेत कई टैक्सी मालिक मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें