फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक ने नेपाल चैनल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
बनबसा में रूद्राक्ष का पौधा रोपने के बाद एनएचपीसी के अधिकारियों के ईडी ललितेंदु कुमार त्रिपाठी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी चंडीगढ़ से आए कार्यपालक निदेशक (ईडी) ललितेंदु कुमार त्रिपाठी ने दो दिन तक टनकपुर पावर स्टेशन एवं इंडो नेपाल नहर का निरीक्षण किया। यहां पहुंचने पर पावर स्टेशन मुखिया महाप्रबंधक राजीव सचदेवा और उनकी टीम ने ईडी का स्वागत किया। सीआईएसएफ ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

दो दिवसीय भ्रमण के दौरान ईडी पावर स्टेशन समेत महाकाली नदी संधि के तहत टनकपुर बैराज से नेपाल को पानी देने के लिए बनी नई नहर का निरीक्षण किया। उन्होंने नहर के निर्माण की गुणवत्ता पर संतोष जता सभी अधिकारियों और कर्मियों की सराहना की। उन्होंने पावर स्टेशन के देय विद्युत उत्पादन लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने के लिए प्रबंधन और कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने राजभाषा की उन्नति के लिए टनकपुर पावर स्टेशन में किए जा रहे प्रयासों पर खुशी जताई। ईडी ने सीआईएसएफ की नवगठित कैंटीन का उद्घाटन कर पावर स्टेशन के हर्बल गार्डन में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। इस मौके पर महाप्रबंधक सिविल गोपाल सिंह बिष्ट, सीआईएसएफ के एसी अविनाश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें