फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सोलर फेंसिंग की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीण

Thu, 14 Mar 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे थ्वालखेड़ा गांव में क्षतिग्रस्त सोलर फेंसिग की मरम्मत नहीं हाेने से ग्रामीण भड़के उठे हैं। ग्रामीणों ने ककरानी गेट की वन चौकी पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सप्ताह भर से सोलर फेंसिंग क्षतिग्रस्त होने से हाथी आबादी में आकर उत्पात मचा रहा है।
विज्ञापन

थ्वालखेड़ा की ग्राम प्रधान दीपा बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीण ककराली गेट वन चौकी पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव में जंगली जानवरों को रोकने के लिए सोलर फेंसिंग लाइन लगाई है। उसकी बैट्री खराब है। एक सप्ताह से हाथी का उत्पात जारी है। हाथी के उत्पात के दौरान कोई भी अप्रिय घटना होने पर विभाग की जिम्मेदारी होगी। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद रेंजर को संबोधित ज्ञापन वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर पूर्व प्रधान बृजमोहन, प्रधान प्रतिनिधि सुंदर सिंह बोहरा, गोदावरी देवी, आनंदी देवी, नीलू देवी, रेखा जोशी, हीरा देवी, रमेश, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें