चंपावत। जिला अस्पताल में पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह ओपीडी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसमें टाइफाइट, खांसी, बुखार, जुकाम, पेट दर्द सहित अन्य बीमारियों के मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में मरीजों को पंजीकरण कक्ष में पर्चा कटाने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।
अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में 398 और मंगलवार को 250 मरीज आए। पिछले सप्ताह सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की वजह से अस्पताल बंद था। मंगलवार को मरीजों की संख्या 336 रही। इस सप्ताह दो दिन में ओपीडी करीब 648 पहुंच गई है। मरीजों की संख्या ठंड के कारण भी लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. दीपक रावत ने बताया कि उनके पास दिन भर में 100 से 120 मरीज आ रहे हैं। इसमें टाइफाइट, सीओपीडी निमोनिया, पेट दर्द, खांसी, जुकाम, बुखार के अधिक मरीज आ रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि टाइफाइट के बचाव के लिए मरीज को गर्म पानी, साफ खाना, साफ पानी का उपयोग करना चाहिए और सीओपीडी निमोनिया के बचाव के लिए ठंड से बचना चाहिए।