फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा नहीं होने पर नाराज हुए डीएम

विज्ञापन
टनकपुर में एक दुकान में सब्जी का रेट पूछते जिलाधिकारी एसएन पांडेय और एसपी लोकेश्वर सिंह। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर/ बनबसा (चंपावत)। डीएम एसएन पांडेय और एसपी लोकेश्वर सिंह ने बुधवार को टनकपुर में लॉकडाउन में छूट की दौरान शहर का पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों से सब्जियों के रेट भी पूछे। दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा न किए जाने पर डीएम नाराजगी जताते हुए रेट लिस्ट चस्पा न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने ट्रामा सेंटर भवन में बनाए गए आइसुलेशन वार्ड और संयुक्त चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। इधर बनबसा में डीएम और एसपी ने लॉकडाउन और बाहरी मजदूरों के ठहराने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री पूर्णागिरि इंटर कालेज, शारदा इंटर कालजे मेें क्वारंटीन किए गए लोगों का हालचाल जाना। शारदा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बीके मिश्र ने मजदूरों के लिए प्रशासन से राहत सामग्री न मिलने से हो रही परेशानियों के संबंध में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें