फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर पावर स्टेशन में हुआ रिकार्ड उत्पादन

विज्ञापन
टनकपुर पावर स्टेशन के मुखिया जीएम पवन कुमार गुप्ता। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में बीती मध्यरात्रि तक अब तक का रिकार्ड विद्युत उत्पादन कर 558 मिलियन यूनिट बिजल तैयार की गई। इससे पूर्व अब तक वर्ष 2003-04 में सर्वाधिक विद्युत उत्पादन 511 मिलियन यूनिट किया गया था। पावर स्टेशन ने इस वर्ष का देय विद्युत उत्पादन लक्ष्य (टारगेट) पांच सौ मिलियन यूनिट 28 जनवरी को ही पूरा कर लिया था।
विज्ञापन

मंगलवार की मध्यरात्रि को टनकपुर पावर स्टेशन ने 558 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर नया रिकार्ड बनाया। पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक पवन कुमार गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए अपनी पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा नदी में पर्याप्त पानी मिलने से वे इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने में कामयाब रहे। इससे पूर्व वर्ष 2003-04 में 31 मार्च तक 511 मिलियन यूनिट जनरेट किया गया था। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से निजात पाने को एनएचपीसी ने भारत सरकार को 4.5 करोड़ की रकम देने का निर्णय लिया है, जिसमें संपूर्ण एनएचपीसी कर्मचारियों के एक दिन के वेतन का 1.36 करोड़ रुपये भी शामिल है। स्थानीय स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो लाख रुपये एकत्र किए हैं जो लॉकडाउन में बेरोजगार हो चुके जरूरतमंदों को रसद सामग्री देने के काम लाई जा रही है। ब्यूरो
टिहरी जिला प्रशासन को दिए पांच लाख
एनएचपीसी के गढ़वाल स्थित कोटली भेल परियोजना महाप्रबंधक सतीश कुमार चौहान ने एनएचपीसी की ओर से टिहरी गढ़वाल जिला प्रशासन के खाते में पांच लाख की धनराशि का चैक कोरोना की जंग से लड़ने को जमा कराया। इस राशि को जिलाधिकारी टिहरी ग्रामीणों को कोरोना संकट से उबरने एवं मेडिकल सुविधा में खर्च करेंगे। जीएम ने बताया कि इंफाल के लिए 2.6 मैट्रिक टन मेडिकल सामग्री एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था भी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें